Live

JHARKHAND NEWS

झारखंड की टीम ने 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण समेत 3 पदक जीते

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

NEWS DESK : इंफाल में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता अंतर्गत अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड की बालक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किया है. 49 किलोग्राम वर्ग बालक वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के नीलेश लकड़ा को स्वर्ण पदक मिला है. 61 किलोग्राम वर्ग भरोतोल्लन प्रतियोगिता में झारखंड के ओम कुमार को रजत पदक और 81 किलोग्राम वर्ग भारोत्तोलन प्रतियोगिता में झारखंड के रोहन महतो को रजत पदक प्राप्त हुआ है.

झारखंड की इस शानदार प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री रामदास सोरेन, विभागीय सचिव उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना निदेशक शशि रंजन, राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीरसेन सोरेंग समेत खेल कोषांग के अन्य पदाधिकारियों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें