Live

JHARKHAND NEWS

हजारीबाग पुलिस ने हथियार के साथ 5 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के बलोदर गांव में पक्की सड़क एवं पुल निर्माण कार्य कर रहे लाल कंस्ट्रक्शन में कार्यरत जे०सी०बी० को अज्ञात अपराधियों के द्वारा जलाने का प्रयास कर फायरिंग किया गया था. मामले में पुलिस ने 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से देसी कट्टा 2 पीस,303 राइफल का गोली- 7,315 का जिंदा गोली-5, धमकी में प्रयुक्त मोबाइल-1 जब्त किया गया.

मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बड़‌कागांव, हजारीबाग के नेतृत्व में गठित टीम ने त्त्वरित कार्रवाई करते हुए काण्ड में शामिल 05 अभियुक्त सुलेन्द्र गंझू,एरियल सिंह भोक्ता उर्फ एरियल गंझू उर्फ बल्लू भोक्ता,राजेश गंझू उर्फ बंधन गंझू तथा इनके निशानदेही पर सुनिल यादव,प्रिंस कुमार सिंह को कोडरमा के जयनगर थाना अंतर्गत उनके घर से पकड़ा गया है. शेष अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इनके पास से पुलिस ने देसी कट्टा 2 पीस,303 राइफल का गोली- 7,315 का जिंदा गोली-5, धमकी में प्रयुक्त मोबाइल-1 बरामद किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें