Live

JHARKHAND NEWS

जामताड़ा में नाले से नवजात शिशु बरामद, सदर अस्पताल में इलाज जारी, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा: बड़ी खबर जामताड़ा से है जहां मिहिजाम के कृष्णा नगर इलाके के सीएनसी स्कूल के पासनाले से नवजात शिशु बरामद किया गया है. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह हल्की बारिश के बाद जब सब कुछ शांत था, तभी नाले से एक बच्चे के रोने की आवाज़ सुनाई दी. इस आवाज़ ने स्थानीय लोगों का ध्यान खींचा और वे तुरंत मौके पर जमा हो गए. जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तोलोगों ने बिना देर किए मिहिजाम पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच कर तत्परता दिखाते हुएनाले से नवजात शिशु को बाहर निकाला. इसके बाद बच्चे को जामताड़ा सदर हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाया गया.

सदर अस्पताल के डॉक्टर दिनेश ने इस संबंध में बताया कि बच्चे का दोनों हाथ टूटा हुआ है जिसे इलाज के लिएSNCUमें रखा गया है. इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए महिजाम पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है.

जामताड़ा से शशि जोशी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें