Hindi News / रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक...

JHARKHAND NEWS : रांची JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने तोड़ा अनशन, सोनम वांगचुक से हुई खास बातचीत

Edited By:  |
jharkhand news

रांची में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर छात्रों का विरोध-प्रदर्शन लगातार उग्र बना हुआ है। इसी बीच, आंदोलन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पिछले चार दिनों से आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने अपना अनशन समाप्त कर दिया है।राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी और जेएसएससी की कार्यप्रणाली के खिलाफ छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी आंदोलन की अगुवाई कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले चार दिनों से अन्न और जल का त्याग कर अनशन पर बैठे थे, जिससे उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी।बुधवार को इस आंदोलन को एक राष्ट्रीय स्तर का समर्थन मिला। जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने वीडियो कॉल के माध्यम से सीधे देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत की। इस दौरान सोनम वांगचुक ने छात्रों की सभी मांगों और उनके संघर्ष को विस्तार से समझा।"

बातचीत के दौरान सोनम वांगचुक ने देवेंद्र की गिरती हुई तबीयत पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने देशहित और छात्रहित का हवाला देते हुए देवेंद्र नाथ महतो से तुरंत अनशन समाप्त करने का आग्रह कियासोनम वांगचुक के साथ हुई इस वैचारिक और भावनात्मक बातचीत के बाद, देवेंद्र नाथ महतो ने आखिरकार अपना चार दिन पुराना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, छात्रों ने स्पष्ट किया है कि अनशन टूटने का मतलब आंदोलन का खत्म होना नहीं है।छात्रों का कहना है कि जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने और उनकी अन्य मांगों को लेकर उनका विरोध-प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से आगे भी जारी रहेगा। फिलहाल, देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ती सेहत को देखते हुए उनके अनशन का समाप्त होना प्रशासन और छात्रों, दोनों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है।