Live

JHARKHAND ELECTION 2024

सीता सोरेन ने जामताड़ा से किया नामांकन, कहा-मुझे जनता ने जो दिया सम्मान, उसे रखेंगे कायम

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव के लिए जामताड़ा विधानसभा 09 से बीजेपी के उम्मीदवार सीता सोरेन ने सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किया. उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन किया है. नामांकन के बाद गांधी मैदान में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया.

इस मौके पर चुनावी मंच से पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष का नेता सुभेंदू अधिकारी ने सीता सोरेन के जीत का दावा ठोका है. सुभेंदू ने कहा कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन को अपमानित किया है. झारखंड के सनातन और जनजाति जनता रोजी, रोटी और बेटी को बचाने का काम करेंगे. इस बार इस परिवार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी. सीता सोरेन ने अपार समूह को आह्वान किया है कि इरफान अंसारी के अनैतिक साम्राज्य को उखाड़ फेंकें.

मीडिया से बातचीत में सीता सोरेन ने कहा है कि मुझे जनता ने जो सम्मान दिया है, उसे हम कायम रखेंगे. सीता सोरेन ने इरफान अंसारी को अपना जगह देख लेने की सलाह दी है. बाहरी के सवाल पर कहा कि हम झारखंडी हैं. हम कहीं से भी चुनाव लड़ सकते हैं. इरफान अपना चेहरा आइना में देखें. झारखंड सुप्रिमो की पुत्रवधू और दुर्गा सोरेन की पत्नी होने पर गौरवान्वित होने वाली सीता ने कहा कि जामताड़ा मेरे परिवार का कर्मभूमि है. यहां पर जो भी आतंक हुआ है. उससे माताओं और बहनों को अब भयभीत होने की जरूरत नहीं है. सबके मान सम्मान की रक्षा होगी. हमेशा अपने ससुर द्वारा आशीर्वाद मिलते रहने की जानकारी दी है. सीता सोरेन ने इरफान अंसारी को माफी देने से साफ इंकार कर दी है. कहा है कि ऐ बच्चे तो है नहीं. बार बार गलती नारी स्वरुपा दुर्गा,सरस्वती और लक्ष्मी को अपमानित कर माफी मांगते हैं. उसका आपने हमेशा अनादर किया है. इसका माफी कहीं नहीं है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें