झारखंड कैबिनेट की बैठक खत्म : सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Edited By:  |
jharkhand cabinet ki baithak khatma

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई. बैठक में कुल 40 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.

झारखंड कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलने पर स्वीकृति हुई. अब डालटनगंज रेलवे स्टेशन का नाम मेदिनीनगर होगा. वहीं रांची स्थित एसएस मेमोरियल कॉलेज के नए भवन के निर्माण को मंजूरी मिली.

रांची स्थित मोरहाबादी में छात्राओं के लिए 500 शैय्या वाले छात्रावास का निर्माण होगा. वहीं मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में बदलाव की गई है.

कैबिनेट ने मानकी मुंडा छात्रवृत्ति योजना में संशोधन को मंजूरी दी है. अब इस योजना के तहत और भी छात्रों को लाभ मिलेगा. राज्य सरकार ने छात्रों की आर्थिक मदद बढ़ाने के लिए ये कदम उठाया है.

ड्राइविंग स्कूल खोलने के लिए राशि मंजूर

राज्य में नए ड्राइविंग इंस्टीट्यूट खोलने के लिए जरूरी राशि को भी मंजूरी मिल गई. इससे युवाओं को ड्राइविंग सीखने के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

रांची के वीमेंस कॉलेज में छात्रावास अब मोरहाबादी में

रांची के वीमेंस कॉलेज में प्रस्तावित छात्रावास के स्थल परिवर्तन को मंजूरी दी गई है. अब छात्रावास मोराबादी में बनेगा. इससे कॉलेज की लड़कियों को बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिलेगी.

रांची से राजेश पाठक की रिपोर्ट---