जमशेदपुर की बेटी का कमाल : बैंकॉक में 'थाइलैंड इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन' में देश का बढ़ाया मान
जमशेदपुर:शहर के कदमा थाना क्षेत्र की निवासी और प्रसिद्ध कलाकार सुमन प्रसाद नेथाईलैंडकी राजधानीबैंकॉकमें आयोजित 'थाइलैंड इंटरनेशनल आर्ट एग्जीबिशन' में देश का मान बढ़ाया है. 30 मार्च से 01 अप्रैल-2026 तक चली तीन दिवसीयअंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनीमें सुमन ने भारतीय संस्कृति और दिव्यता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया.विदेशी कला प्रेमियों ने कृतियों की जमकर सराहना की.
इस प्रदर्शनी की मुख्य थीम'इंडियन गॉड्स एंड इंडियन गॉडेसेस'रखी गई थी. सुमन प्रसाद ने यहां अपनी दो विशेष कलाकृतियों का प्रदर्शन किया. पहली कृति 'अनंता ऐश्वर्या'(एक्रिलिक माध्यम, 24×30 इंच) ने भगवान गणेश के स्वरूप के जरिए अनंत समृद्धि और ज्ञान का संदेश दिया. वहीं, उनकी दूसरी कृति 'समाधि' भगवान शिव के ध्यानमग्न रूप पर आधारित थी. जिसने दर्शकों को आंतरिक शांति और ब्रह्मांडीय ऊर्जा का एहसास कराया.
सुमन प्रसाद केवल एक कलाकार ही नहीं, बल्कि 'फ्लेमिनआर्ट' की संस्थापक भी हैं. उन्होंने अब तक देश भर में सैकड़ों म्यूरल्स बनाए हैं और हजारों युवाओं को कला का प्रशिक्षण दिया है. उनकी प्रतिभा के कायल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं,जिनसे उन्हें प्रशंसा पत्र मिल चुका है. इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और नेहा धूपिया भी उनकी कला की तारीफ कर चुके हैं. उन्हें वर्ष 2022 में'नेशन प्राइड अवार्ड'से भी नवाजा जा चुका है.
सुमन प्रसाद ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराना और अपनी कला के जरिए देश व जमशेदपुर का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे गौरवान्वित करने वाला क्षण है.