छपरा में भूमि सुधार जनसंवाद : मंत्री विजय सिन्हा ने फरियादियों की सुनी समस्याएं, भूमि माफियाओं पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
छपरा: जिला मुख्यालय छपरा स्थित भिखारी ठाकुर स्मृतालय में गुरुवार को भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बिहार के उपमुख्यमंत्रीVijay Kumar Sinhaशामिल हुए. इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए.
कार्यक्रम में भूमि विवाद से जुड़े गंभीर मामले सामने आए. कुछ फरियादी भूमि माफियाओं के आतंक से परेशान दिखे,वहीं कुछ लोगों ने जनप्रतिनिधियों पर भी जमीन हड़पने के आरोप लगाए. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपमुख्यमंत्री नेSaranके जिला अधिकारी और एसएसपी को निर्देश दिया कि जिले में सक्रिय भूमि माफियाओं की सूची तैयार कर उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जाए.
उपमुख्यमंत्री ने हड़ताल पर चल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि जनता के कार्यों में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार किसी दबाव में आने वाली नहीं है.
अपने संबोधन में उन्होंने“समृद्ध बिहार,सुखी बिहार और भूमि विवाद मुक्त बिहार”बनाने के लक्ष्य को दोहराते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है और आगे भी कार्यों को गति दी जाएगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों को सरकार बदलने की उम्मीद हो सकती है,लेकिन उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि अगली सरकार भी एनडीए की ही बनेगी.
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे. हालांकि समय की कमी के कारण सभी लोगों की फरियाद नहीं सुनी जा सकी, जिससे कुछ लोगों में मायूसी भी देखी गई. इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से व्यक्तिगत रूप से मिल पाना संभव नहीं है, लेकिन हर शिकायत पर विधिवत कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाएगा.





