दर्दनाक सड़क हादसा : खगड़िया में हाइवा की चपेट में आने से बड़ी मां के शव यात्रा में जा रहे 2 य़ुवकों की मौत, घटना से सनसनी
खगड़िया: बड़ी खबरखगड़िया से है जहां एक दिवंगत महिला की अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. शव यात्रा के दौरान अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से बाइकसवार दो युवकों की मौत हो गई. यह घटना मानसी थाना इलाके की है.
बताया जा रहा है कि मृतक दोनों युवक अपनी दिवंगत बड़ी मां के अंतिम यात्रा में शामिल होते हुए जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में अनियंत्रित हाईवा ने बाइकसवार दोनों युवकों को कुचल दिया जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई. घटना मानसी थाना इलाके के ठाठा अनिल लाइन होटल की है.
मृतक के परिजनों की मानें तो दिवंगत रोहिणी देवी का अंतिम यात्रा उनके गांव प्रयासी गांव से गुरुवार को निकली थी. जो अंतिम संस्कार के मुंगेर घाट जाने वाली थी. बड़ी मां के इस अंतिम यात्रा में 40 साल का रणवीर यादव और 42 साल का जवाहर यादव भी शामिल हुआ था. लेकिन रणवीर और जवाहर मुंगेर पहुंचने से पूर्व सड़क हादसे का शिकार हो गया. हालांकि कुछ समय के लिए परिजनों ने हाईवा के चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर NH- 31 को घटना स्थल के पास कुछ समय के लिए जाम कर दिया था. लेकिन पुलिस अधिकारी के आश्वासन के बाद रोड जाम हट गया





