Hindi News / देश के 16 टेक्निकल रिसोर्स सेंटर में हुआ चयन

IGIMS पटना को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि : देश के 16 टेक्निकल रिसोर्स सेंटर में हुआ चयन

Edited By:  |
igims patna ko rashtriya astar per badi upalabdhi

Patna : पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS)ने स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (Department of Health Research)नेIGIMSको देश के केवल 16 टेक्निकल रिसोर्स सेंटर (TRC)में शामिल किया है. यह चयन संस्थान में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं,शोध क्षमता,विशेषज्ञ चिकित्सकों,आधुनिक उपकरणों और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक मूल्यांकन के बाद किया गया.

टेक्निकल रिसोर्स सेंटर बनने के बादIGIMSअब राष्ट्रीय स्तर पर क्लीनिकल रिसर्च,चिकित्सा अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रमाणों पर आधारित उपचार संबंधी गाइडलाइन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इससे विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए बेहतर और प्रमाणिक चिकित्सा प्रोटोकॉल विकसित किए जा सकेंगे,जिसका लाभ पूरे देश के मरीजों को मिलेगा.

इस मान्यता से संस्थान में चल रही रोबोटिक सर्जरी,अंग प्रत्यारोपण,गंभीर रोगों के उपचार और अन्य सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं को भी नई मजबूती मिलेगी. साथ ही यहां कार्यरत वरिष्ठ चिकित्सकों और विशेषज्ञों को राष्ट्रीय स्तर की रिसर्च परियोजनाओं में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिलेगा.

केंद्रीय विशेषज्ञों की टीम नेIGIMSके संसाधनों,अनुसंधान गतिविधियों,चिकित्सा सेवाओं और संस्थागत गुणवत्ता का विस्तृत मूल्यांकन किया था. सभी मानकों पर बेहतर प्रदर्शन के आधार पर संस्थान का चयन किया गया.

विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि न केवलIGIMSबल्कि पूरे बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगी. इससे राज्य में चिकित्सा अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी,आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और मरीजों को अधिक सुरक्षित,प्रभावी तथा गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-