हॉलीवुड एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर का निधन
प्लेन क्रैश हादसे में 2 बेटियों की भी गई जान, कैरिबियाई आइलैंड की यात्रा पर थे सभी
DESK : हॉलीवुड से बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है कि 51 साल के एक्टर क्रिश्चियन ओलिवर (Chistian Oliver) और उनकी दो बेटियां, एनिक 12 और मदिता 10 की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि पूर्वी कैरेबियन में पेटिट नेविस द्वीप के पास एक विमान दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। खबर सामने आते ही फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जानकारी मिल रही है कि क्रैश के बाद मछुआरों, गोताखोरों और कोस्ट गार्ड मेम्बर्स तुरंत उस जगह के लिए भागे और घटना की जगह से चार लोगों की डेड बॉडी रिकवर की गई जो इस प्लेन में सवार थे। इनमें क्रिस्चियन ऑलिवर (51 साल), उनकी बेटियां एनिक (10) और मदिता क्लेप्सर (12) के अलावा, प्लेन के पायलट और मालिक रोबर्ट सैक्स की बॉडी थी। घटनास्थल पर पहुंचे मेडिकल स्टाफ ने इन सभी को मृत घोषित कर दिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।