Live

गोली मारकर लाखों की लूट

निजी कंपनी के स्टाफ से हुई वारदात, इलाके में दहशत

A
ASHISH KUMARलेखक

मधुबनी : बेखौफ अपराधियों ने निजी कंपनी के स्टाफ को गोली मारकर रुपयों से भाग बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल स्टाफ को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीँ दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई है।

मामला मधुबनी के नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड की है जहां तकरीबन 12:00 बजे के करीब नंदनी इंटरप्राइजेज के ऑफिस से कलेक्शन एजेंट नवीन चंद्र 2,लाख, 24 हजार ,607 रुपए लेकर बैंक में जमा कराने के लिए निकला। पहले से घात लगाए अपराधियों ने स्टेडियम चौक के निकट उसे गोली मारकर रुपए से भरा बैग छीन कर भाग निकला।

गोली की आवाज पर जुटे लोग और घायल स्टाफ को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया । जहां से चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया ।

वहीं नगर थाना के एसएचओ अमित कुमार पुलिस टीम और टेक्निकल सेल को लेकर छानबीन में जुट गए है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में सनसनी फैल गई और दहशत व्याप्त है

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें