Live

गिरिडीह में खेत में मिला अजगर सांप

मची अफरा तफरी, ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी ने सांप को जंगल में छोड़ा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह: खबर है गिरिडीह की जहां बगोदर इलाके के दोंदलो में रविवार को खेत में अजगर सांप मिला. खेत में काम कर रही महिलाओं ने इसकी सूचना मुखिया को दी. इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के कर्मी ने दोंदलो गांव पहुंच कर बोरे में बंद अजगर सांप को अपने कब्जे में लेकर जंगल में जाकर छोड़ दिया.



बताया जा रहा है कि बगोदर थाना क्षेत्र के दोंदलो गांव में महिलायें खेत में घास काटने गयी थीं. इसी दौरान महिलाओं की नजर अजगर सांप पर पड़ी. अजगर को देखते ही महिलाओं ने शोर मचाना शुरू कर दिया. महिलाओं की शोर सुनकर मुखिया के साथ गांव के लोग दौड़े-दौड़े खेत आये. ग्रामीणों ने समझदारी का परिचय देते हुए अजगर सांप को किसी तरह पकड़ कर एक बोरे में बंद कर दिया. इसी बीच मुखिया ने वन विभाग को इसकी सूचना दी. सूचना मिलने पर विभाग के लोग दोंदलों गांव पहुंचे और बोरे में बंद अजगर सांप को अपने कब्जे में लेकर जंगल में छोड़ दिया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें