Live

गढ़वा में कुएं में जहरीली गैस से 1 की मौत

बचाने गये दूसरा व्यक्ति घायल, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगड़ा गांव में पुराने कुएं में उतरने के दौरान विषैली गैस से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उनके बचाव करने के लिए गये दूसरा व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़े. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी के अनुसार हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के लोहरगड़ा गांव में अखिलेश्वर चौधरी अपने घर के पास स्थित पुराने कुएं में हैंडपम्प का पाइप को लटकाने के क्रम में कुआं में उतरते ही विषैली गैस लगने से बेहोश होकर गिर गए. साथ ही उनका बचाव करने के लिए कुंआ में उतरे पड़ोसी कृष्णा चंन्द्रबंशी भी बेहोश होकर गिर पड़े. इस मौके पर ग्रामीणों के द्वारा कुंआ में पंखा लगाकर दोनों को कुआं से बाहर निकाला गया. लेकिन अखिलेश्वर चौधरी की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई. घटना के जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे हरिहरपुर ओपी प्रभारी ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें