Live

गढ़वा में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

महिला समेत 13 व्यक्ति गंभीर रुप से घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : बड़ी खबर गढ़वा से है जहां जिले के मेराल थाना क्षेत्र के परसही गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मारपीट की घटना में महिला सहित दोनों पक्ष के कुल 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के अनुसार एक पक्ष के लोग अपने हिस्से के जमीन पर मकान बना रहे थे. इसी क्रम में दूसरे पक्ष के लोग वहां आकर सीधे मारपीट करने लगे जिसमें दोनों पक्ष के 13 लोग घायल हो गए. लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का इलाज जारी है. घटना के बाद दोनों ओर से मेराल थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें