Jharkhand News : डॉ. निशिकांत दुबे ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ

Edited By:  |
Dr. Nishikant Dubey inaugurated the MP Sports Festival.

देवघर:-देवघर कॉलेज मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव का भव्य उद्घाटन आज 21 दिसंबर को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत देवघर मैराथन से की गई। मैराथन दौड़ का शुभारंभ सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने अन्य गणमान्य अतिथियों के साथ झंडा दिखाकर किया। उद्घाटन समारोह में सांसद डॉ. निशिकांत दुबे, भाजपा जिला अध्यक्ष सचिन रमानी, एम्स के डिप्टी डायरेक्टर, देवघर ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील खवाड़े सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


लड़कों का मैराथन दौड़ 10 किलो मीटर आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान जानकी कुमार, द्वितीय स्थान दीपक कुमार यादव, तृतीय स्थान दीपक कुमार को प्राप्त हुआ। लड़कियों का मैराथन दौड़ 5 किलोमीटर का आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान मनाली सिंह ने प्राप्त किया। प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागी को 25000 नकद और द्वितीय स्थान को 15000 नकद, तृतीय स्थान को 10000 और चतुर्थ और पांचवे स्थान को 5000 नकद पुरस्कार दिया गया।


डॉ निशिकांत दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि आज के युवा मोबाइल में पूरी तरह से लिप्त होते जा रहे हैं जो कि काफी चिंता का विषय है पहले हर चीज पर बच्चे रिसर्च करते थे किताबों में हर समस्या का समाधान ढूंढते थे। इसलिए खेल के तरफ युवाओं को प्रेरित करने हेतु प्रधानमंत्री का ये अमूल्य पहल है क्योंकि खेल में जो युवा भाग लेते हैं उन्हें खेल में कोई भी समय बर्बाद करने वाली ख्याल दिमाग में नहीं आता ।


उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले वर्ष से किसी भी खेल में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सांसद स्वयं उपलब्ध कराएंगे। साथ ही बताया कि अगले वर्ष 1 से 7 नवंबर तक सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। सांसद ने कहा कि खेल और संगीत आज के युवाओं और समाज के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।