धनबाद पुलिस की बड़ी सफलता : कुख्यात प्रिंस खान का सबसे करीबी सैफी उर्फ मेजर कोलकाता एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
Edited By:
|
Updated :19 Apr, 2026, 01:38 PM(IST)
धनबाद:जिला प्रशासन को भगौड़ा प्रिंस खान के खिलाफ रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है. कुख्यात प्रिंस खान का सबसे करीबी सहयोगी सैफी उर्फ मेजर को गिरफ्तार कर लिया है. कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच एजेंसियों और धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी नोशाद आलम,सिंदरी एसडीपीओ आशुतोष सत्यम की टीम हावड़ा एयरपोर्ट पहुंची चुकी है. पुलिस हावड़ा एयरपोर्ट से उसे लेकर धनबाद पहुंचेगी.
प्रिंस खान के नाम से जो भी धमकी भरे वीडियो या ऑडियो क्लिप जारी होते थे, उन्हें एडिट करने और वायरल करने का काम मेजर ही करता था. वह इंटरनेट कॉलिंग और सोशल मीडिया के जरिए कारोबारियों को डराने-धमकाने का जाल बुनता था. मेजर को प्रिंस खान का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है, जो खाड़ी देशों में रहकर गिरोह का संचालन देख रहा था.