Hindi News / तेज प्रताप का बड़ा बयान,25 लाख रुपये देकर दबा दिया गया

दिल्ली होटल में मंत्री की पिटाई मामला : तेज प्रताप का बड़ा बयान,25 लाख रुपये देकर दबा दिया गया

Edited By:  |
delhi hotel mein mantri ki pitai mamla

पटना: दिल्ली में हुई मंत्री की पिटाई के मामले पर तेज प्रताप यादव ने बड़ा बयान दिया है. तेज प्रताप ने संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली के एक होटल में महिला स्टाफ के साथ छेड़छाड़ करने के मामले को 25 लाख रुपये देकर दबा दिया गया. तेज प्रताप ने अपने पूर्व पार्टी के महासचिव मोतीलाल पर भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि OTT पर शो रुकवाने के लिए मोतीलाल ने OTT से संपर्क किया था.

तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि संजय सिंह उन्हें जान से मरवाना चाहते हैं. वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी पर पलटवार करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए. बिहार में चल रहे प्रदर्शन और छात्रों के आंदोलन को लेकर तेज प्रताप ने कहा कि देश का माहौल ठीक नहीं चल रहा है. लोग अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार को कुछ सूझ नहीं रहा है.