मोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम : जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन हुए शामिल,मंच से राहुल और चिराग पर साधा निशाना
मोतिहारी:जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के तहत मोतिहारी में गरीब चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और मंत्री संतोष सुमन शामिल हुए. वहीं,इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आम लोग भी शामिल हुए.
इस मौके पर आरक्षण में संशोधन को लेकर खुले मंच से एक बार फिर जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान पर निशाना साधा और कहा कि हम गरीबों की लड़ाई लड़ रहे है और वे क्या जाने जो सोने का चम्मच मुह में लेकर पैदा लिए है,उनको तो आरक्षण में संशोधन को लेकर दिक्कत होगी ही पर हम एकबार फिर कह रहे है कि एक बार फिर से आरक्षण में संशोधन होनी चाहिए.
वहीं,मंत्री संतोष सुमन ने भी कहा कि आरक्षण में बंटवारा होना चाहिए, क्योंकि और कोई डराना चाहता है तो हम डरने वाले नहीं है. जनता हमारे साथ है और मोतिहारी इस इस अभियान का बिगुल फूंक दिया है.

वहीं,राहुल गांधी के उस पर कि चाय के दुकान वाले बैक्वार्ड के लिए अलग कप में चाय देता है और अन्य समाज के लिए अलग कप में चाय देता है.राहुल के इस बयान पर मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि राहुल गांधी को यह पता नहीं है कि अब कुल्हड़ में चाय मिलता है. उनका यह बयान समाज को बांटने वाला है. कांग्रेस पार्टी को तो वैसे लोगों से पार्टी का बागडोर छीन कर दूसरे के हाथ में दे देना चाहिए.





