ए सुनो....ब्याह करोगी हमसे
फर्जी दारोगा ने युवती पर बनाया शादी का प्रेशर, खुली पोल तो पहुंचा जेल
नवादा : खूबसूरत लड़की से शादी के लिए अक्सर लोग तरह तरह के हथकंडे अपनाते रहते हैं। ताजा मामला सामने आया है बिहार के नवादा जिले से जहां एक शख्स ने एक पढ़ी लिखी और खूबसूरत लड़की से शादी करने के लिए दारोगा की वर्दी पहन कर फोटो शूट कराया और फिर लड़की को फोटो भेज उसे शादी का दबाव बनाने लगा। वहीं जब लड़की के सामने युवक की पोल खुली तो सभी हैरान रह गए।
पुलिस की वर्दी पहनकर खुद को एसआई बता एक युवती पर शादी की नियत से दबाव बनाने लगा तो इन सब से आजिज आकर युवती ने महिला थाने से गुहार लगाई। महिला थानाध्यक्ष अंशु प्रभा ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी और उसके एक साथी को धर दबोचा। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर नालंदा जिले के बिहार शरीफ से दो युवक को गिरफ्तार किया और क़ानूनी कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।