Live

दर्दनाक सड़क हादसा

हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी पर सवार महिला की घटना स्थल पर ही मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़: बड़ी खबर रामगढ़ से जहां टायर मोड़ के पास हाइवा ने महिला को कुचला. हादसे में महिला की मौत हो गई है.घटना का लाइव वीडीयो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है.

बताया जा रहा है कि जिले के टायर मोड़ के समीप हाइवा की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई है. महिला स्कूटी पर सवार हो कर घर से काम करने के लिए निकली थी लेकिन जब महिला टायर मोड़ के पास पहुंची तो देखते ही देखते हाइवा की चपेट में आ गई.

हाइवे का पहिया उसके पूरे शरीर को रौंद दिया. घटना के बाद हाइवा कुछ देर के लिए रुका भी लेकिन जब उसे लगा कि महिला की मौत हो चुकी है तो ग्रामीणों से बचने के लिए तेजी से फरार हो गया. हालांकि कुछ दूरी पर ग्रामीणों ने हाईवा को पकड़ लिया है. मृतक महिला स्थानीय रामगढ़ शहर के जाटोला की रहने वाली थी. प्राइवेट कंपनी में काम कर अपने तीन बच्चों का भरण पोषण करती थी.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें