Live

दर्दनाक हादसा

खेत में पटवन के दौरान बिजली तार के संपर्क में आने से 2 व्यक्तियों की गई जान

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से जहां चीनिया थाना क्षेत्र के राजबांस गांव में खेत में मोटर से पानी पटाने के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि दोनों एक ही मोटर से अपने अपने खेत में पानी पटा रहा था कि अचानक बिजली तार के संपर्क में आ जाने से दोनों व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मंत्री मिथलेश ठाकुर गढ़वा सदर अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनों को ढाढस बंधाया और विभाग से मुआवजा दिलाने की बात कही.

वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. जबकि विभाग के कार्यपालक अभियंता लक्ष्मण बिरुवा ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार इन लोगों की जांच कर उचित मुवावजा दिया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें