LIVE : देश की 542 सीटों पर काउंटिंग जारी, NDA को इन सीटों पर मिली बढ़त, यहां देखें पल-पल की अपडेट LIVE
NEWS DESK :लोकसभा की 542 सीटों पर काउंटिंग जारी है। शुरुआती रुझान में NDA को बंपर बढ़त मिलती दिख रही है। पोस्टल बैलट की गिनती हो गयी है और EVM से काउंटिंग शुरू हो गयी है। अगले कुछ घंटों में ही नई सरकार को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। आज आप हमारे इस पेज पर लगातार बने रहे और देश की तमाम लोकसभा सीटों की काउंटिंग से जुड़ा अपडेट LIVE देखते रहें।
यहां देखें पल-पल की अपडेट LIVE
नागपुर में नितिन गडकरी 33 हजार वोटों से आगे
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी नागपुर सीट से 33 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। गडकरी को 115944 वोट मिल चुके हैं, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विकास ठाकरे को अब तक 82768 वोट मिले हैं।
कंगना आगे, भोजपुरी सितारे पीछे
कंगना रनौत मंडी से 32426 वोटों से आगे हैं। हेमा मालिनी- 99196, अरुण गोविल- 37315, मनोज तिवारी- 31058 वोटों से आगे हैं। दिनेश लाल निरहुआ - 15362, शत्रुघ्न सिन्हा- 6668, पवन सिंह- 6394 वोटों से पीछे हैं। राज बब्बर- 37698, सुरेश गोपी- 25347, रवि किशन- 16125 वोट से बढ़त बनाए हुए हैं।
गुड़गांव :राज बब्बर गुड़गांव से आगे, कांग्रेस के राज बब्बर गुड़गांव सीट से लीड कर रहे हैं. वो 43181 वोटों से आगे हैं. उनकी टक्कर बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह से है.
हैदराबाद : हैदराबाद से AIMIM प्रत्याशी असद्दुदीन ओवैसी 12443 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 107158 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी माधवी लता को 94715 वोट मिले हैं।
अमेठी :स्मृति ईरानी 10 हजार वोटों से पीछे, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं.
उत्तर-मध्य मुंबई से वकील उज्ज्वल निकम आगे :आतंकी कसाब के खिलाफ केस लड़ने वाले वकील और भाजपा प्रत्याशी उज्ज्वल निकम उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से 4083 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें 23286 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी वर्षा गायकवाड को 19203 वोट मिले हैं।
अनंतनाग से महूबबा, हैदराबाद से ओवैसी पीछे : जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट से महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। वहीं हैदराबाद सीट से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।
वाराणसी :पीएम मोदी 436 वोट से आगे, वाराणसी सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग के बाद पीएम मोदी कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय से 436 वोट से आगे हो गए हैं। मोदी को 28719 और अजय राय को 28283 वोट मिले हैं।
रायबरेली : राहुल गांधी रायबरेली से 18480 वोट से आगे। तीन राउंड की काउंटिंग के बाद रायबरेली सीट से राहुल गांधी ने 18480 वोटों की बढ़त बना ली है। राहुल को 38761 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दिनेश सिंह को 20281 वोट मिले हैं।
जम्मू कश्मीर :भाजपा-नेशनल कॉन्फ्रेंस 2-2 सीट पर आगे, जम्मू सीट पर भाजपा 13029 वोटों की बढ़त बनाए हुए है। अनंतनाग-राजौरी में नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रत्याशी 30513 वोटों से आगे है। बारामूला में राशिद खान 3857 वोटों से आगे हैं। श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस 5157 वोटों से और उधमपुर में भाजपा 5244 वोटों से आगे हैं।
वाराणसी : पीएम मोदी 6000 वोटों से पीछे, वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। मोदी को अब तक 5257 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 11480 वोट पा चुके हैं।
गांधीनगर लोकसभा सीट :अमित शाह 35 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं, केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 35 हजार वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
मैनपुरी :डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे, मैनपुरी सीट पर सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 11 हजार वोटों से आगे चल रही हैं. इस सीट पर बीजेपी की ओर से जयवीर ठाकुर मैदान में हैं.
गाजीपुर से अफजाल अंसारी,सहारनपुर से इमरान मसूद आगे : शुरुआती रुझानों में गाजीपुर लोकसभा सीट से मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी आगे हैं. वहीं सहारनपुर से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद पहले राउंड की काउंटिंग के बाद आगे हैं.