Live

CM का चाईबासा दौरा आज

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में करोड़ों की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चाईबासा के मंझारी आयेंगे. मंझारी उच्च विद्यालय मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में सीएम ग्रामीणों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण के साथ करोड़ों की योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे.



जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शनिवार को दोपहर 1.05 बजे हेलीकॉप्टर से मंझारी पहुंचेंगे. कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम दोपहर 3.15 बजे रांची लौटेंगे जायेंगे. कार्यक्रम स्थल को तैयार कर दिया गया है. मैदान में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है. शुक्रवार को तैयारी का जायजा डीसी अनन्य मित्तल ,जगन्नाथपुर एसडीओ मुकेश मछुआ आदि ने लिया. इधर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झामुमो ने ताकत झोंक दी है. चाईबासा-भरभरिया मुख्य सड़क को होर्डिंग व फ्लैक्स से पाट दिया गया है.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें