Live

चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार

क्या अब ऐसे होगा अपराध पर नियंत्रण, जानिए पूरा मामला

A
ASHISH KUMARलेखक

समस्तीपुर : खबर है समस्तीपुर जिला से जहाँ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इस वीडियो में कुछ पुलिस जवान गश्ती गाड़ी को धक्का लगा कर स्टार्ट करते दिख रहे हैं फिर भी गाडी स्टार्ट नहीं हुई। अब भला ऐसे में क्षेत्र में कोई आपराधिक वारदात हो जाती तो आप अनुमान लगा सकते है कि पुलिस कैसे समय से पहुंचती।

मामला समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय थाने का है जहाँ पुलिस की गश्ती गाड़ी को पुलिस जवान धक्का मार कर स्टार्ट करने की कोशिश कर रहे थे। इस दृश्य को देखते ही अपने जमाने की मशहूर गाना "चल यार धक्का मार, बंद है मोटर कार" की याद लोगों के जेहन में ताजा हो उठी।

दरअसल गश्ती के लिए निकले जवान पुलिस गाड़ी में बैठ गए और जब गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई तो गाड़ी में बैठे जवान गाड़ी से उतर कर उसे धक्का देने लगे। फिर भी गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। अब भला ऐसे में इलाके में कोई बड़ी आपराधिक घटना घट जाती तो आप अनुमान लगा सकते है कि पुलिस कैसे समय से पहुंचती।

बता दें कि इलाके में कई महीनों से लूट, हत्या, छिनतई सहित छिटपुट मारपीट की घटना घट चुकी है। इसमें से कुछ मामलों में पुलिस को सफलता भी मिली है। वहीं कुछ मामलों में अभी तक हाथ खाली है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें