Hindi News / 14 अप्रैल के आसपास नतीजे संभव, छात्र ऑनलाइन, SMS और DigiLocker से कर...

CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 अपडेट : 14 अप्रैल के आसपास नतीजे संभव, छात्र ऑनलाइन, SMS और DigiLocker से कर सकेंगे चेक

Edited By:  |
cbse 10wi result 2026 update

पटना : CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा2026के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के अनुसार,इस साल10वीं का रिजल्ट14अप्रैल2026के आसपास जारी किया जा सकता है. परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और सभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि इस बार10वीं और12वीं के नतीजे एक साथ जारी नहीं किए जाएंगे. इसकी मुख्य वजह12वीं की परीक्षाएं हैं,जो10अप्रैल2026तक चलेंगी. ऐसे में कॉपियों के मूल्यांकन में समय लगने की संभावना है. यही कारण है कि पहले10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है,जबकि12वीं के नतीजे बाद में घोषित होंगे.

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकेंगे. इसके लिए उन्हेंCBSEकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर10th Result 2026लिंक पर क्लिक करना होगा. वहां रोल नंबर,जन्म तिथि और स्कूल नंबर दर्ज करने के बाद उनका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा. छात्र अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.

इसके अलावा, DigiLockerके माध्यम से भी डिजिटल मार्कशीट प्राप्त की जा सकती है. छात्रों को ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर एक्सेस कोड औरOTPके जरिए सत्यापन करना होगा,जिसके बाद मार्कशीट डाउनलोड की जा सकेगी.

जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है,उनके लिएSMSके जरिए रिजल्ट देखने का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा. कुल मिलाकर,रिजल्ट को लेकर तैयारियां पूरी हैं और जल्द ही आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट---