Live

Bihar Crime

शराब माफियाओं के खिलाफ मुहिम तेज़

A
Akanksha Kumariलेखक

सीतामढ़ी-सीतामढ़ी पुलिस नशाबंदी कानून को शत प्रतिशत लागू करने के लिए पूरी तरह से कमर कस चुकी है।सीतामढ़ी में बाहर से आने वाले तस्करों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।इसका मतलब है कि प्रशासन सीतामढ़ी में अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नज़र रख रहा है,खासकर उन लोगों पर जो दूसरे क्षेत्रों से आकर यहां तस्करी करते हैं।


खास कर भारत नेपाल बोर्डर पर खूब निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में भिट्ठा थाना की पुलिस ने नेपाल से लाए जा रहे103.5लीटर नेपाली सौंफी शराब को पकड़ लिया। तस्कर बाइक पर बोरी में भर कर उक्त शराब लाया जा रहा था। पकड़े गए तस्कर की पहचान आनंद मोहन और हर्ष आनंद के रूप में हुई है। उक्त कार्रवाई भिट्ठा थाना के नवाही डायभरसन के पास हुई है। जांच के क्रम में पकड़ी गई मोटरसाइकिल चोरी की पाई गई है। पकड़े गए दोनों तस्कर पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।


सीतामढ़ीसेएहसान दानिश की रिपोर्ट


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें