बजट सत्र : मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 6450 करोड़ का अनुपूरक बजट,B.Ed छात्राओं को फीस भरने की बाध्यता से छूट देने की मांग
रांची:झारखंड विधानसभा में बजट सत्र के तीसरे दिन अनुपूरक बजट पेश किया गया. हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने 6 हजार 450 करोड़ का अनुपूरक बजट सदन के पटल पर पेश किया. वहीं, बजट सत्र के संचालन के लिए मनोनित सभापति स्पीटन मरांडी के आग्रह पर उन्हें मुक्त करते हुए शेष अवधि के लिए हेमलाल मुर्मू को सभापति मनोनित किया गया.
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि जेपीएससी में उम्र सीमा की छूट पर आज ही निर्णय लिया जाए. बीजेपी विधायक पूर्णिमा साहू ने सरकार से छात्रवृत्ति के भुगतान तक B.Ed की छात्राओं को फीस भरने की बाध्यता से छूट देने की मांग की.
सदन में बीजेपी विधायक नीरा यादव ने कहा कि जमीन निबंधन कराने के बाद दाखिल खारिज करने और अन्य प्रमाण पत्र लेने में काफी दिक्कत आ रही है. नीरा यादव ने कहा कि जो निर्धारित समय है उसमें सर्टिफिकेट वक्त से नहीं मिलता है. विधायक ने कैंप लगाकर बच्चों को प्रमाण पत्र देने की मांग की है. दाखिल खारिज के लिए जैसे कैंप लगताी है उसी तरीके से प्रमाण पत्र के लिए भी कैंप लगना चाहिए.
शून्यकाल के दौरान विधायक मनोज यादव ने कहा कि सबसे बड़ी समस्याअंचल कार्यालय में है. अंचल कार्यालय में बिना लेनदेन की कोई काम नहीं होता. उन्होंने कहा कि कम से कम विद्यार्थियों को लेनदेन से वंचित किया जाए.