BREAKING NEWS
पुलिस ने 1 करोड़ रुपये के नकली कीटनाशक दवा के साथ एक व्यक्ति को किया अरेस्ट
रामगढ़ : खबर है रामगढ़ की जहां पुलिस ने एक करोड़ रुपये की नकली कीटनाशक दवा जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि कॉरपोरेशन लिमिटेड महाराष्ट्र के प्रतिनिधि द्वारा भादानीगर पुलिस को सूचना दी गई थी कि भदानी नगर क्षेत्र के लंपगा बस्ती में एक निजी घर में खेती बारी में प्रयोग होने वाला कीटनाशक दवाई का नकली पैकिंग की जा रही थी.महाराष्ट्र के कंपनी के द्वारा भदानी नगर पुलिस कोइसकीलिखित जानकारी दी गई.लिखित जानकारी के बाद भदानी नगर पुलिस ने एक टीम गठित कर लंपगा बस्ती में छापेमारी की. छापेमारी में मोहम्मद हाशिम अंसारी के घर मेंनकली सामान के साथ युवक को पुलिस ने पकड़ लिया.पुलिस ने1करोड का नकली दवा भी बरामद कर लिया.पूरे मामले को लेकर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।