Live

BREAKING NEWS

पलामू के छत्तरपुर कर्सर प्लांट में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत MVS चपरवार कर्सर प्लांट में बुधवार शाम करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद आज सुबह परिजनों ने शव को लेकर प्लांट में हंगामा कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि जिले के छतरपुर अनुमंडल अंतर्गत MVS चपरवार कर्सर प्लांट में विद्युत तार की चपेट में आने से छत्तरपुर के दिनादाग पंचायत निवासी सीताराम यादव के पुत्र राजेंद्र यादव की मौत हो गई. यह दुर्घटना बुधवार शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद आज सुबह परिजनों ने शव को लेकर प्लांट में हंगामा करते हुए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. वहीं मृतक के परिजनों के अनुसार यह घटना MVS प्लांट की लापरवाही के कारण हुआ है. यह MVS प्लांट छत्तरपुर निवासी अंजनी सिंह का बताया जा रहा है. घटना के वक्त वहाँ मौजूद लोगों ने बताया कि मृतक व्यक्ति जब प्लांट के बड़े मशीन में तेल डालने गया था इसी दौरान यह हादसा हो गया. लोगों ने आरोप लगाया है कि प्लांट सुरक्षा मानकों को ताक में रखकर मजदूरों का जान को जोखिम में डालकर काम कराया जाता है. उन्होंने कहा कि आज एक मजदूर की मौत हुई है. इसके जिम्मेवार प्लांट प्रबंधन हैं. वहीं लोगों ने प्लांट प्रबंधन से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें