बिहार विधानसभा का बजट सत्र : सदन की कार्यवाही जारी, विधायक के सवाल पर घिरे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
पटना : बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई सोमवार को शुरु हुई. सदन में सरकार अपने ही विधायक से घेरते दिखे. भाजपा के जाले विधायक जीवेश मिश्रा ने सदन में पुलिस थानों के निर्माण पर सवाल उठाया. वहीं जदयू के बरौली से विधायक मंजीत कुमार सिंह ने भी इस मुद्दे को उठा दिया.
विधानसभा की कार्यवाही शुरु होने पर सदन में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय टाइगर, सुनील कुमार, मदन शहनाज जमा खान, सुरेंद्र मेहता, श्रेयसी सिंह, सुनील कुमार, दीपक प्रकाश मौजूद हैं.
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सदन में अनुपस्थित हैं. तारांकित प्रश्न पूछे जा रहे हैं.
सदन में भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने अपने ही सरकार के गृह विभाग पर कड़े आरोप लगाया. सिंहवाड़ा और जाले थाना भवन के जर्जर स्थिति पर सरकार को घेरा है. पैसे निर्गत करने के बावजूद 4 साल बाद भी भवन पुनर्निर्माण नहीं होने को लेकर अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं सदन में विपक्ष ने शेम शेम बोला.