बिहार सरकार का बड़ा फैसला : सभी भूमिहीन परिवारों को आवास के लिए मिलेगी जमीन
पटना: बिहार सरकार ने भूमिहीन परिवारों के लिए बड़ा फैसला लिया है.15 अगस्त 2026 तक सभी पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य तय किया गया है.राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने इसके लिए विशेष अभियान ‘अभियान बसेरा-2’ शुरू किया है.विभागीय सचिव जय सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दे दिया है.लाभार्थियों की पहचान कर उनकी अंतिम सूची तैयार की जा रही है.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पात्र परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे. सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को अपना घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराना है.जिलों में जमीन चिन्हित करने और आवंटन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है. योजना से हजारों भूमिहीन परिवारों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है.15 अगस्त को राज्यभर में बड़े स्तर पर प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा.