BIHAR NEWS : बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने के लिए सरकार गंभीर- मंत्री दीपक प्रकाश
नालंदा:बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने शुक्रवार सुबह बिहार शरीफ स्थित परिसदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव निर्धारित समय पर कराने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है. विभाग द्वारा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई है और सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके.
मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के माध्यम से कराए जाएंगे. इसके लिए विभाग स्तर पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है तथा जिला प्रशासन के साथ लगातार समन्वय स्थापित किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाया जाए और पंचायतों में जनप्रतिनिधियों का चुनाव समय पर कराया जाए. चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है. ईवीएम के उपयोग से मतदान प्रक्रिया अधिक सरल, तेज और निष्पक्ष होगी तथा मतगणना भी कम समय में पूरी की जा सकेगी.