BIHAR NEWS : मजबूत परिवार से ही मजबूत समाज - मंत्री श्रवण कुमार का संदेश
Edited By:
|
Updated :15 May, 2026, 05:06 PM(IST)
पटना :जनता दल (यू) विधायक दल के नेता सह ग्रामीण विकास विभाग और सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने परिवार दिवस पर कहा कि परिवार सिर्फ रक्त संबंधों का समूह नहीं होकर प्रेम,विश्वास,संस्कार और सहयोग की सबसे मजबूत नींव है.
समाज की मजबूती भी सशक्त परिवारों पर आधारित होती है. उन्होंने कहा कि जब परिवार में आपसी प्रेम, एकता और सम्मान बना रहता है, तब समाज में शान्ति, सद्भाव और नैतिकता का वातावरण विकसित होता है. परिवार की एकजुटता ही समाज और राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है. परिवार दिवस पर हम सभी मजबूत, संस्कारी और प्रेमपूर्ण परिवारों के निर्माण का संकल्प लें.