Hindi News / NMCH का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, खेल मंत्री का...

BIHAR NEWS : NMCH का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया, खेल मंत्री का बड़ा संदेश

Edited By:  |
bihar news

पटना : नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में 57वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर वार्षिक खेल एवं अन्य गतिविधियों के गैर-शैक्षणिक पुरस्कार समारोहESPECTRO26 का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार की खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्रेयसी सिंह शामिल हुईं और विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया.

मंत्री ने कशिश न्यूज़ से बातचीत में खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं.

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इसका सकारात्मक असर जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है. साथ ही हाल की कुछ घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए ताकि कोई दोबारा ऐसा अपराध करने का साहस न जुटा सके.

उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए स्टेडियम और खेल ढांचे का लगातार विस्तार किया जाएगा. देश का नाम रोशन करने वाले ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी को शुभकामनाएं देते हुए युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

इस आयोजन के मुख्य संरक्षक सह प्राचार्य डॉ. (प्रो.) उषा कुमारी एवं अध्यक्ष सह अधीक्षक डॉ. (प्रो.) रश्मि प्रसाद हैं,जबकि आयोजन समिति में कई वरिष्ठ डॉक्टरों की अहम भूमिका रही.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट ---