BIG NEWS : नालंदा में महिला के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो वायरल करने के मामले में 8 गिरफ्तार
नालंदा : बड़ी खबरबिहार के नालंदा से है जहां जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में महिला के साथ अश्लील हरकत करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अब तक कुल8आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल था और लोग दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे.
राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विनय कुमार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए नालंदा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को तत्काल जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. डीजीपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.
DGPविनय कुमार ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को2आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद लगातार छापेमारी कर बुधवार को6अन्य आरोपियों को भी पकड़ा गया है.
विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट—





