BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर निजी अस्पताल अग्निकांड मामले में सीएम सम्राट ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे की घोषणा
पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से 4 लोगों की मृत्यु पर दु:ख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दु:खद है.
शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें.
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान प्रदान करने का निर्देश दिया है. स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा घायलों के उपचार हेतु सदर अस्पतालों में समुचित व्यवस्था की गई है.
बता दें कि मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भीषण आग लग गई. आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया.