BIHAR NEWS : मंत्री दिलीप जायसवाल ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा-कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का उन्हें कोई हक नहीं
पटना: बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बुधवार को जेडीयू विधायक अनंत सिंह के शराबबंदी पर दिए बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि कौन क्या बोलता है,इससे फर्क नहीं पड़ता,लोगों को कानून के फायदे समझने चाहिए. उन्होंने माना कि शराबबंदी के बाद कुछ जगहों पर नशे के अन्य रूपों का प्रचलन बढ़ा है.
वहीं,नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं है.
मंत्री दिलीप जायसवाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव बाहर से आकर अखबारों के आधार पर बयान देते हैं. मंत्री ने कहा कि बिहार में सुशासन का राज है और अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा.
नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें कोई खत्म नहीं कर सकता. नीतीश कुमार आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे. बिहारशरीफ में मंदिर घटना पर उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान जरूरी है और सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--