BIHAR NEWS : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, शिक्षकों को दी शुभकामनाएं
Edited By:
|
Updated :05 Sep, 2026, 01:20 PM(IST)
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को भारत के द्वितीय राष्ट्रपति,महान शिक्षाविद् एवं भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया. उन्होंने शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को अनंत-असीम शुभकामनाएं भी दी.
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि शिक्षक समाज को ज्ञान,संस्कार और सही दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं. उन्होंने सभी गुरुओं के प्रति सदैव सम्मान और आभार व्यक्त करने का आह्वान किया.
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है. शिक्षक दिवस पर उन्होंने सभी शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए उनके प्रति सम्मान प्रकट किया.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--