BIHAR NEWS : पटना जू अलर्ट मोड में, फुट वॉश से लेकर सैनिटेशन तक, बर्ड फ्लू रोकथाम के लिए 24 घंटे निगरानी

Edited By:  |
bihar news

पटना : राजधानी के संजय गांधी जैविक उद्यान में बर्ड फ्लू पर रोकथाम लगाने के लिए जू प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है. पटना जू स्थित पक्षी घर में दुनिया के अलग-अलग कोने से आए अनोखे पक्षियों के लिए खास व्यवस्था की गयी है. बर्ड फ्लू से बचाव के लिए 24 घंटे केयर टेकर की तैनाती की गयी है. ताकि बर्ड एवियरी की हर एक गति पर विशेष नजर रखी जा सके.

इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि जू में प्रवेश करने वाले सभी आगंतुकों के लिए गेट पर ही पोटैशियम परमैंगनेट से फूट वॉश करवाया जा रहा है. ताकि आगंतुक व पक्षी देने को किसी प्रकार का संक्रमण नहीं हो.

पूरे जू में विशेष सैनिटेशन के लिए कोर्सोलिन व वीरकॉन्ड का छिड़काव

वहीं पटना जू के रेंज ऑफिसर अरविंद वर्मा ने कहा कि हर रोज नियमित तौर पर पूरे उद्यान को कोर्सोलिन व वीरकॉन्ड पदार्थ से सैनिटेशन किया जा रहा है. ताकि बर्ड फ्लू जैसी बीमारी पक्षियों को छू भी न सकें. इसके अलावा बर्ड ड्रापिंग से बचाने के लिए खास इंतजाम किया गया है. बता दें कि हाल ही में राजगीर जू सफारी से दो मादा शेरनियों को लाया गया है व पटना जू से एक मादा शेरनी पार्वती को राजगीर जू सफारी नालंदा भेजा गया है.