Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने पटनासिटी स्थित बड़ी पटन देवी एवं छोटी पटन देवी...

BIHAR NEWS : सीएम सम्राट चौधरी ने पटनासिटी स्थित बड़ी पटन देवी एवं छोटी पटन देवी मंदिर में की पूजा

Edited By:  |
bihar news

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को पटनासिटी पहुंचे. वहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ बड़ी पटन देवी, छोटी पटन देवी और जल्ला वाला हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना किया.

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार सम्राट चौधरी बड़ी पटनदेवी और छोटी पटनदेवी मंदिर पहुंचे. इसको लेकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला.

पटनासिटी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में समर्थकों की काफी भीड़ जुटी रही.

पटना से नीरज कुमार की रिपोर्ट--