Live

BIHAR NEWS

राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान 23 जनवरी को आयेंगे बोधगया, निगमा मंदिर का करेंगे उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोधगया: बिहार के राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद खान शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल बोधगया स्थित निगमा मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस भव्य उद्घाटन समारोह में कई देशों से आए मुख्य पुजारी,बौद्ध भिक्षु एवं श्रद्धालु शामिल होंगे.

बोधगया स्थित निगमा मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

निगमा मंदिर के उद्घाटन से बोधगया के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें