BIHAR NEWS : मंत्री श्रवण कुमार ने केसरिया वाट बुद्ध मंदिर में की भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना
पटना : सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री श्रवण कुमार और सांसद सुनील कुमार केसरिया वाट बुद्ध मंदिर पहुंचे. वहां मुख्य बौद्ध भिक्षु डॉ.पीसी.चंद्र ने पूजा अर्चना कराई. इस दौरान विधायक समृद्ध वर्मा भी उपस्थित रहे.
मंत्री श्रवण कुमार ने पूर्वी चंपारण के केसरिया स्थित ‘वाट बुद्ध मंदिर’ में भगवान बुद्ध के प्रतिमा के समक्ष नतमस्तक होकर बिहार वासियों की सुख, शान्ति और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया. इस अवसर पर मंदिर के मुख्य बौद्ध भिक्षु डॉ. पी.सी. चंद्र ने पारंपरिक बौद्ध मंत्रोच्चार के साथ सभी को भगवान बुद्ध की विधिवत पूजा अर्चना संपन्न कराई.
इस मौके पर मंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इन पवित्र स्थलों यथा- नालन्दा,बोधगया,राजगीर तथा अन्य भगवान बुद्ध से जुडे स्थलों को विकसित कर विश्व के पटल पर बिहार को अध्यात्म और पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण केन्द्र बना दिया है.
मंत्री श्रवण कुमार एवं सांसद सुनील कुमार ने यह भी कहा कि भगवान बुद्ध का विचार सामाजिक सद्भाव,शिक्षा,पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देता है.