BIHAR NEWS : बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगेंगे पशु शिविर, मिलेगा पशुओं के लिए चारा
पटना:बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिहार सरकार पशु शिविर का आयोजन करने जा रही है,जहां पशुओं के लिए चारा वितरण किया जाएगा.आपदा से प्रभावित पशुओं के जीवन रक्षा के लिए डेयरी,मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग पशु चारा वितरण कार्यक्रम चला रहा है.जिसके जरिए बाढ़ या आपदा के समय पशुपालकों को नाममात्र के शुल्क पर चारा मुहैया कराया जाता है.
पशु चारा वितरण का कार्य जिला प्रशासन के सहयोग से समय-समय पर जिला पशुपालन पदाधिकारी करते हैं.आपदाग्रस्त पशुओं के जीवन रक्षण के लिए सामान्यतः बड़े जानवरों के लिए6किलोग्राम,छोटे जानवरों के लिए3किलोग्राम और भेड़-बकरियों के लिए1किलोग्राम चारा जरूरत के अनुसार दिया जाता है.पशु शिविरों या अस्थायी शिविरों में एक बार में तीन दिन से लेकर एक सप्ताह के लिए चारा वितरण कराया जाता है.वहीं बाढ़ की स्थिति के अनुसार शिविर संचालन तक चारा वितरण कराया जाता है.
चारा वितरण से पहले सभी प्रभावित पशुओं के प्रकार और संख्या के आधार पर गणना कर पशुपालकों को टोकन वितरण किया जाता है.इस तरह टोकन के आधार पर क्रमानुसार चारा का प्रबंध कर वितरित किया जाता है.इस संबंध में विशेष जानकारी पशुपालन निदेशालय के आपदा कोषांग के टेलीफोन नंबर0612-2230942या पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान,पटना के टेलीफोन नंबर0612-2226049से प्राप्त की जा सकती है.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-