Hindi News / जल जमाव से निपटने की तैयारी, मेयर ने स्थायी समाधान पर बनाई रणनीति

धनबाद : जल जमाव से निपटने की तैयारी, मेयर ने स्थायी समाधान पर बनाई रणनीति

Edited By:  |
dhanbad dhanbad

धनबाद:मानसून के दौरान हर साल जलजमाव की समस्या से जूझने वाले धनबाद शहर को इस बार राहत दिलाने की तैयारी तेज हो गई है. जलजमाव की चुनौती से निपटने के लिए धनबाद नगर निगम पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी कड़ी में मेयर संजीव सिंह ने निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में शहर के जलजमाव वाले इलाकों की स्थिति, जलनिकासी व्यवस्था, नालों की सफाई, संसाधनों की उपलब्धता और स्थायी समाधान की रणनीति पर चर्चा की गई.

जलजमाव प्रभावितइलाकों सेनिपटने पर जोर

बैठक में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था, जलजमाव से प्रभावित इलाकों तथा त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. मेयर ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया है कि अधिकारी सब कामों को छोड़ कर जल जमाव से निपटने के कार्यों को प्राथमिकता दें.बैठक में जल जमाव से निपटने के लिए मशीनों की खरीदारी पर भी चर्चा की गई. गौरतलब है कि पिछले बोर्ड की बैठक में ही जल निकासी के लिए डी -वाटरिंग मशीनों की खरीदारी का प्रस्ताव बोर्ड से पारित किया गया था.

पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश

मेयर संजीव सिंह ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जलनिकासी व्यवस्था, जलजमाव से प्रभावित इलाकों और त्वरित एवं दीर्घकालिक समाधान की कार्रवाई को इमरजेंसी में लिया गया है. पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि इस काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.