Hindi News / AIYF, AISF, SFI एवं DYFI ने 25 जुलाई को बिहार के सभी शैक्षणिक...

BIHAR NEWS : AIYF, AISF, SFI एवं DYFI ने 25 जुलाई को बिहार के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद करने का किया ऐलान

Edited By:  |
bihar news

पटना : ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF), ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) एवं डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (DYFI) की संयुक्त प्रेस वार्ता शुक्रवार को जनशक्ति भवन, अदालतगंज, पटना में आयोजित की गई.

प्रेस वार्ता को ऑल इंडिया यूथ फेडरेशन (AIYF) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिन्हा,SFI राज्य सचिव देवदत्त कुमार वर्माAISF के राज्य संयुक्त सचिव तौसीफ आलम, DYFI के राज्य अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अली,DYFI के राष्ट्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार चंद्रवंशी तथाAISF के राज्य नेता प्रकाश प्रियदर्शी, AIYF के अध्यक्ष प्रभु देवा ने संबोधित किया.

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि25जुलाई2026को पूरे बिहार में चारों छात्र-युवा संगठनों के संयुक्त आह्वान पर सभी शैक्षणिक संस्थान को बंद किया जाएगा. यह बंद दिल्ली के जंतर-मंतर पर संसद मार्च के दौरान छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस के बर्बर लाठीचार्ज, पटना, कटिहार एवं बेगूसराय में छात्रों पर हुए लाठीचार्जतथा जहानाबाद में छात्रों पर पुलिस फायरिंग के विरोध में किया जा रहा है.

वक्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, नीट पेपर लीक कांड के सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजातथा आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं के परिजनों को₹1करोड़ मुआवजा देने की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है.

चारों संगठनों ने बिहार के सभी सरकारी एवं निजी शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे25जुलाई को कक्षाओं का बहिष्कार करें, शैक्षणिक संस्थानों को बंद कराने के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा बिहार बंद को सफल बनाएं.

प्रेस वार्ता में यह भी घोषणा की गई कि25जुलाई से बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर जंतर-मंतर आंदोलन की तर्ज पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं देते और नीट पेपर लीक कांड के सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित नहीं की जाती.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट-