BIHAR NEWS : मंत्री दिलीप जायसवाल बोले- समिति की रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन के आधार पर ही बढ़ाई या घटाई जाती किसी की सुरक्षा
पटना : बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल शुक्रवार को जेडीयू कार्यालय पहुंचे. वहां उन्होंने पार्टी नेता संजय गांधी से मुलाकात की. मिलने के बाद उन्होंने कहा कि काफी दिनों से उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, इसलिए उनका हालचाल जानने और शिष्टाचार भेंट के लिए वे जेडीयू कार्यालय आए.
वहीं,लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा श्रेणी में कटौती को लेकर विपक्ष के आरोपों पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि सुरक्षा प्रदान करना या उसमें बदलाव करना पूरी तरह एक निर्धारित प्रक्रिया के तहत होता है. उन्होंने कहा कि बिहार में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए एक समिति बनी हुई है,जो समय-समय पर आकलन करती है कि किस व्यक्ति को कितनी सुरक्षा की आवश्यकता है.
दिलीप जायसवाल ने कहा कि समिति की रिपोर्ट और सुरक्षा आकलन के आधार पर ही किसी की सुरक्षा बढ़ाई या घटाई जाती है. अगर किसी व्यक्ति को यह महसूस होता है कि उसे किसी प्रकार का खतरा है,तो वह अपनी बात संबंधित एजेंसियों के समक्ष रख सकता है. उसके बाद समीक्षा कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी.
उन्होंने कहा कि सुरक्षा का मुद्दा राजनीतिक नहीं बल्कि प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों के आकलन का विषय है, इसलिए इसे अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए.