BIHAR NEWS : सीएम नीतीश कुमार महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल, आयोजकों ने प्रतीक चिह्न भेंटकर किया अभिनन्दन

Edited By:  |
bihar news

पटना: खाजपुरा नेहरू मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के निकट आयोजित महाशिवरात्रि शोभा यात्रा में सीएम नीतीश कुमार शामिल हुए. महाशिवरात्रि के पावन मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने भगवान भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा-अर्चना की.भगवान भोलेनाथ की विशेष आरती में भी शामिल हुए. सीएम नीतीश ने समस्त बिहारवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की.

महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया. वहीं, शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया.

इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक संजीव चौरसिया, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद, अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.