Live

BIHAR NEWS

शराब धंधेबाजों ने की पुलिस टीम पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

S
Simran Chaudharyलेखक

GOPALGANJ : थावे रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों ने हमला कर दिया, इस घटना में टीम 112 के ड्राइवर शंभू सिंह घायल हो गए हैं। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां इलाज किया गया। इस मामले में थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि शराब बेचने की सूचना 112 टीम को मिली थी, जिसकी जांच के लिए टीम गई थी। उसी समय शराब तस्कर को भगाने के लिए स्थानीय लोगों ने शराब धंधेबाजों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें 112 टीम के चालक को सिर में चोटें आईं हैं। जिसका सदर अस्पताल में इलाज कराया गया और शराब धंधेबाजों को चिन्हित कर कारवाई की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें