BIHAR NEWS : CM नीतीश कुमार पटना में सैदपुर नहर रोड पर सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

Edited By:  |
bihar news

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक पटनावासियों को होली पर्व में नई सौगात देने के लिए सैदपुर पहुंचे. उन्होंने सैदपुर नहर रोड पर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. इस नहर के ऊपर सड़क का निर्माण कार्य हो रहा है. इससे पटना वासियों को बड़ी राहत मिलेगी. पटना सिटी से नहर रोड का सैदपुर तक लंबी सड़क बनने का कार्य हो रहा है.

बता दें कि पटना में सैदपुर नाला के ऊपर फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जो सैदपुर से गायघाट तक5.61किमी के क्षेत्र को कवर करेगा. बुडको (BUIDCO)द्वारा लगभग259.81करोड़ रुपये की लागत से बन रही यह परियोजना नाला रोड से पहाड़ी तक के सफर को15-20मिनट में आसान बनाएगी और शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत दिलाएगी.

गायघाट नाले को ढककर4-लेन सड़क (दो लेन+सर्विस रोड) बनाई जा रही है जिससे2लाख से अधिक निवासियों को इसका लाभ होगा.

समय सीमा : मुख्य रूप से2025-2026तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है. इस सड़क का शिलान्यास सितंबर2023में हुआ था.

विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट-